आमिर ख़ान ब्यूरो प्रमुख 


  • आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत मदरसा जामिया अलहे सुन्नत नुरुल उलूम अतीकिया से विशाल तिरंगा यात्रा निकाल हर घर तिरंगा फहराने हेतु किया गया जागरूक
     

मदरसा मदरसा जामिया अलहे सुन्नत नुरुल उलूम अतीकिया द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली में आसपास के आधा दर्जन मस्जिदों के इमाम शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की नेतृत्व कर रहे विद्यालय के प्रबंधक सुबराती ने लोगों से अपील किया कि आजादी का अमृत महोत्सव एक पर्व के रूप में मनाना होगा। इससे समाज के लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। आजादी के समय हम लोग नहीं थे। उस क्षण को महसूस करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। हम सभी को अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर इस महोत्सव में शामिल होने की आवश्यकता है। प्रधानाचार्य जमीर अहमद व अध्यापक फैयाज अहमद मिस्बाही ने कहा कि हमें हमेशा अपने अमीर शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए नए भारत के निर्माण के लिए संकल्प करना चाहिए। किसी भी देश या राष्ट्र का आजादी के 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। जिसमें सभी नागरिक व्या